संवाददाता - पवन कुमार गुप्ता
नई दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर बाल विकास धारा ने किए कार्यक्रम और निकाला जागरूकता मार्च
भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प के साथ देशभर में चल रही इस मुहिम की गूंज कुसुमपुर पहाड़ी, वसंत विहार, नई दिल्ली में भी सुनाई दी। बाल, कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के पहले अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नागरिक समाज संगठन बाल विकास धारा ने जिले में 2000 महिलाएं और बेटियों के साथ जागरूकता और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यक्रम में धर्म गुरुओं ने भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में अपना बाल विवाह रुकवाने वाली बहादुर बेटियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी, श्री भुवन ऋभु जी, संस्थापक, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिले के बदरपुर उपमंडल के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) के रूप में श्री योगेश पाल सिंह जी, कुसुमपुर पहाड़ी से श्री गोपाल बैरवा जी और अनूप सिंह जी ने हिस्सा लिया। बाल विकास धारा बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए काम करने वाले नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है।*
*इस दौरान निकाले गए कैंडल मार्च में समाज के विभिन्न वर्गों के 2000 लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने साथ ही, कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करेंगे।*
बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराते हुए बाल विकास धारा के संस्थापक-अध्यक्ष श्री देबेंद्र कुमार बराल ने कहा, “हम पिछले तीन वर्षों से सरकार और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के साथ मिलकर बाल विवाह के खात्मे के लिए लगातार काम कर रहे हैं। देश की बच्चियों को उनका बचपन, शिक्षा और अपने भविष्य को चुनने का अधिकार दिलाने की लड़ाई है। विकसित भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब हमारी बेटियां शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर हों। बाल विवाह इस राह की सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि जिले में शुरू हुई हमारी यह मुहिम आज वैश्विक आंदोलन का रूप ले चुकी है। हमें विश्वास है कि सरकार, प्रशासन और समाज के सामूहिक प्रयासों से हम अपने जिले को बाल विवाह मुक्त बना सकेंगे।
भारत से शुरू हुई बाल विवाह के खिलाफ मुहिम के वैश्विक आंदोलन में बदलने की यात्रा पर जेआरसी के राष्ट्रीय समन्वयक रवि कांत ने कहा, “ *चार सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से 27 नवंबर को ‘बाल, कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ घोषित करने का प्रस्ताव स्वीकार किया।* यह जेआरसी और उसके संस्थापक भुवन ऋभु के वर्षों के अथक प्रयासों की एक बड़ी वैश्विक उपलब्धि है। *इस ऐतिहासिक प्रस्ताव के पारित होने के समय भुवन ऋभु भी प्रतिनिधिमंडल के साथ संयुक्त राष्ट्र में मौजूद थे।* यह भारत के लिए भी गर्व और उपलब्धि का क्षण था, क्योंकि हमारे देश में बाल विवाह रोकने के लिए शुरू हुई मुहिम को आज वैश्विक मंच पर मान्यता मिली और यह संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर का हिस्सा बन गई। यह इस बात का प्रमाण है कि सामाजिक बदलाव की शुरुआत स्थानीय स्तर से हो सकती है, लेकिन सामूहिक प्रयासों से वह पूरी दुनिया का आंदोलन बन सकता है।”
जेआरसी के 300 से अधिक सहयोगी संगठन देश के 782 जिलों में बाल विवाह के उन्मूलन के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में नेटवर्क ने देशभर में साढ़े छह लाख से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं। बाल विकास धारा ने भी स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय और सहयोग से अकेले वर्ष 2024-25 में दक्षिण दिल्ली और दक्षिण-पूर्व दिल्ली में 600 लड़कियों को शादी ना करने की शपथ दिलवाया हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर बाल विवाह की दर का आंकड़ा साल 2019-21 में 23.3 फीसदी था, जो 2023-24 में घटकर 20.1 फीसदी हो गया।
“विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब देश की हर बेटीu को पढ़ने, आगे बढ़ने और अपने भविष्य के फैसले खुद लेने का अवसर मिलेगा। बाल विवाह इस अधिकार को छीन लेता है और बच्चियों के सपनों को समय से पहले खत्म कर देता है। इसलिए बाल विवाह के खिलाफ हमारी लड़ाई दरअसल बेटियों के बेहतर भविष्य और एक सशक्त समाज के निर्माण की लड़ाई है। हमें गर्व है कि जिले में शुरू हुआ हमारा यह प्रयास आज वैश्विक आंदोलन का हिस्सा बन चुका है।”
0 टिप्पणियाँ