दक्षिण पूर्वी दिल्ली एस डी एम ने हरे रंग का फ्लैग दिखाकर बाल विवाह मुक्ति रथ को जन जागरूकता के लिए किया रवाना।

संवाददाता - पवन कुमार गुप्ता 
नई दिल्ली 

दक्षिण पूर्वी दिल्ली एस डी एम ने हरे रंग का फ्लैग दिखाकर बाल विवाह मुक्ति रथ को जन जागरूकता के लिए किया रवाना। 

दक्षिण पूर्वी दिल्ली सेआज दक्षिण पूर्वी दिल्ली से मान्यवर एसडीएम योगेश पाल सिंह एवं स्थानीय काउंसलर रोहतास बिधूड़ी सहित जिला वाइस प्रेसिडेंट अमित विधूड़ी के उपस्थित में एसडीम द्वारा हरा झंडी दिखाते हुए बाल  विवाह मुक्तिरथ को रवाना किया गया । बाल विकास धारा संस्था, JRC के सहयोग से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखा कर जन जागरूकता के लिये रवाना किया.।
बाल विवाह मुक्तिरथ लाजपत नगर एसडीम ऑफिस से शुरू होकर ओखला,हरकेश नगर ,जंगपुरा, संजय कॉलोनी सहित कई इलाकों में जन जागरण अभियान चलाया गया इस प्रोग्राम में बाल विकास धरा के प्रतिनिधि गढ़ सहित स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। 

बाल विवाह मुक्तिरथ के द्वारा जन जागरण अभियान के तहत सिग्नेचर कैंपियन भी चलाया जा रहा है जिससे स्थानीय लोग इससे जन जागरण का सिग्नेचर कैंपियन में हिस्सा लेकर अपना उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं इस कार्यक्रम को सफल करने में स्थानीय लोगों का ज्यादा सहयोग साबित हो रहा है। 

बाल विकास धारा के पदाधिकारी कार्यकर्ता दिलीप बराल, शशि कांत, एल के प्रधान, अंजना, अंकित, ममता, पुरुषोत्तम अशरफ, श्क्युब जावेद,नीतू, सुषमा, नंदन, फैजल सहित , शैलेंद्र सिंह सैकड़ों लोगों ने इस जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सभी स्थानीय लोगों ने शपथ लेते हुए कहा कि छोटे बच्चों की शादी करना ही समाज के लिए समस्या है इसे नहीं होना चाहिए सिर्फ यही से नहीं समस्त भारत देश से समाप्त होना चाहिए इस शपथ के साथ सभी लोग जागरूकता अभियान में शामिल हुए।

इस अभियान के तहत बाल विवाह मुक्ति रथ अनेक क्षेत्रों में जाकर जन जागरूकता प्रोग्राम बाल विकास धारा द्वारा हो रहा है जो लोगों ने इस कदम को सराहनीय काम बताया।
 .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ