राष्ट्रीय उर्दू परिषद मुख्यालय में संविधान दिवस का आयोजन

राष्ट्रीय उर्दू परिषद के मुख्यालय में संविधान दिवस क

आयोजन 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद, नई दिल्ली के मुख्यालय में आज दिनांक 26 नवंबर को संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद के सभी सदस्यों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए देश में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को बढ़ावा देने की शपथ ली। गौरतलब है कि देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत भारत सरकार द्वारा 2015 में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर की गई थी। उल्लेखनीय है कि भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। यही कारण है कि हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में याद करते हैं।


संविधान दिवस भारत के सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय तथा अभिव्यक्ति, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता में समानता को बढ़ावा देता है और देश की एकता के साथ नागरिकों की गरिमा की रक्षा का संदेश देता है। शपथ लेने से पहले राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद की शोध अधिकारी डॉ. मुसर्रत ने संविधान दिवस से जुड़े बुनियादी बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संविधान की एक महत्वपूर्ण विशेषता बताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उर्दू परिषद के अधिकारी और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ