सीईसी के इस्तीफे की मांग पर जोरदार प्रदर्शन*

संवाददाता - पवन कुमार गुप्ता 
नई दिल्ली 


*सीईसी के इस्तीफे की मांग पर जोरदार प्रदर्शन* 

    एस.यू.सी.आई (कम्युनिस्ट) की दिल्ली राज्य कमेटी की तरफ से आज जंतर मंतर पर सीईसी के इस्तीफे की मांग लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। दिल्ली पुलिस ने पहले प्रदर्शन करने से रोका लेकिन काफी मशक्कत के बाद उन्होंने अल्प काल के लिए प्रदर्शन की करने दिया। सीईसी के बर्खास्त करने , एसआईआर प्रक्रिया को बंद करने और एसआईआर द्वारा 13 करोड़ लोगों के वोटर लिस्ट से हटाए गए नाम पुनः जोड़ने की मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। 
   प्रदर्शनकारियों को एस.यू.सी.आई (कम्युनिस्ट) के राज्य सचिव श्री प्राण शर्मा व रमेश पराशर ने संबोधित किया। उन्होंने सीईसी ज्ञानेश कुमार द्वारा मन मर्जी से किए गए कार्यों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने संसदीय लोकतंत्र की बची-कूची आत्मा की भी हत्या कर दी है। लोगों के वोट के अधिकार की छीने कि उनकी कार्यवाही एक फासीवादी कार्य है। जिसको कतई नहीं स्वीकार किया जा सकता है। पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन को ओर भी व्यापक व तेज करेगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह भाजपा के लिए कार्यरत सीईसी के खिलाफ आंदोलन में शामिल हों। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ