पुर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा किसान आंदोलन गाजीपुर बार्डर पहुंचे किया समर्थन

 

आज दोपहर गाजीपुर बॉर्डर पर यशवंत सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री ने  2:00 बजे पहुंचकर किसानों का हालचाल जाना और भाकियू नेता चौ राकेश टिकैत जी व युद्धवीर सिंह जी से नेताओं से मुलाकात कर कहा कि राष्ट्रीय मोर्चा का  किसान आंदोलन को  पूर्ण समर्थन है । इस मोर्चे को हम भविष्य में और सशक्त कर आप के आंदोलन के साथ खड़े रहेंगे व मेरी पार्टी तृणमूल कांग्रेस व राष्ट्रीय मोर्चा का समर्थन आपको रहेगा ।भविष्य में राष्ट्रीय मोर्चा की बैठक में  आपके मुद्दों पर सड़क पर उतरने का भी फैसला लिया जाएगा ।चौधरी राकेश टिकैत जी ने कहा कि हमारा आंदोलन  गैर राजनैतिक है सभी सभी समर्थन करने वालों का स्वागत करते है  लेकिन हम किसी भी राजनीतिक दल का मंच सांझा  नहीं करेंगे और ना ही अपने मंच पर किसी भी राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व कराएंगे। विपक्ष को भी अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाहन करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ